इटावा: एसएसपी चौराहे पर स्कूटी और कार की टक्कर के बाद बीच सड़क पर कार सवार और स्कूटी सवार महिलाओं में हुई झड़प
Etawah, Etawah | Jun 2, 2025 एसएसपी चौराहे पर सोमवार दोपहर 3 बजे उस समय बीच सड़क स्कूटी और कार सवार महिला के बीच हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ जब स्कूटी से अपने बच्चे के साथ जा रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि महिला बच्चे बाल बाल बच गए। घटना के बाद स्कूटी सवार महिला और कार सवार महिला भी उलझ गई। बाद में दोनों के बीच 15 मिनट तक सड़क जमकर तू तू मै मै हुई।