शुक्रवार बाजार क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। सब्जी लेने गए व्यक्ति ने अपनी बाइक बाजार में एटीएम के सामने लॉक कर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। आसपास तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।