सुपौल: जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई, 16 में से 10 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
Supaul, Supaul | Jun 13, 2026 सुपौल अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी आनंद कुमार मंडल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई कर आम लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अंचलाधिकारी के समक्ष रखीं।