रामसनेहीघाट अंतर्गत रतौली गांव में विद्युत करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम। घटना आज रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे की है। मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र राम लखन साहब प्रसाद पुत्र श्री राम के रूप में हुई है। खेत में सिंचाई कर रहे थे पास में लगे विद्युत पोल में अचानक करंट उतर आया जिससे यह घटना हो गई।मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे हैं।