सुसनेर: खबर का असर: नरबदिया में नप अध्यक्ष ने कराया नाले कि सफाई का काम शुरू, जेसीबी से निकाला जा रहा गंदा पानी
शहर में एक बार फिर हमारी खबर का असर हुआ है। कल शनिवार को हमने प्रमुखता से दिखाया था कि कैसे नरबदिया में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के चारों ओर नाले का गंदा पानी फैला हुआ है। खबर के प्रसारित होते ही रविवार को नप का अमला पूरी तरह हरकत में आ गया। खुद अध्यक्ष प्रदीप सोनी दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में जेसीबी से सफाई कार्य शुरू कराया है।