जबलपुर: वैशाख पूर्णिमा पर गौरीघाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में लगाई डुबकी
वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर आज शुक्रवार को सुबह से ही जबलपुर के नर्मदा नदी के गौरीघाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6 बजे से ही हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर नर्मदे और नर्मदे हर के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा।