परसिया: पिपरिया रोड के वैकल्पिक रास्ते पर नागरिक परेशान, धूल-गिट्टियां बनी मुसीबत, नगर पालिका ने की सफाई
पिपरिया रोड का रेलवे अंडर ब्रिज यातायात के लिए छह महिनों के लिए बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग ने यात्रियों की मुसीबत बढा दी है। शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने मार्ग की सफाई की। वहीं नागरिकों ने कहा कि धूल और गिट्टियां परेशानी का कारण बन रही है। नागरिकों ने शुक्रवार को पांच बजे इस मार्ग पर मुरम डालकर रोलर चलाने और पानी के सिचाई की मांग की।