बिसौली: बिसौली में उर्स-ए-पाक का भव्य समापन, चेयरमैन अबरार अहमद ने चढ़ाई चादर, कुल शरीफ में उमड़ी भीड़
बिसौली नगर की मील वाली दरगाह पर हजरत भोले शाह उर्फ मील वाले दादा मियां का 34वां दस दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक शुक्रवार को 5 बजे करीब कुल शरीफ की रस्म के साथ सम्पन्न हो गया। समापन के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पहुंचकर हाजिरी लगाई और दुआ में शामिल हुए।