चैनपुर: झरिवा के अकडाही में 24 एकड़ जमीन पर दो पक्षों में विवाद, भुइयां परिवार ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार
चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिवा पंचायत के अकडाही टोला में 24 एकड़ जमीन पर दो पक्षों में विवाद है। गुरूवार दोपहर 3 बजे एक पक्ष के भुइयां समाज के लोगों ने वर्षों पुराने भूमि विवाद से तंग आकर मेदिनीनगर में उपायुक्त से मुलाकात की है। पीड़ितों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी पैतृक व खतियानी जमीन को अवैध रूप से लूटने, जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित ...