कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर तालाब में युवक की डूबने से हुई मौत, सीसीटीवी में कूदते दिखा युवक, तेराक रमण शर्मा ने शव निकाला
कोलायत मे कपिल सरोवर तालाब में एक युवक के डूबने से मौत हो गई। कोलायत पुलिस को मिली।थाना कोलायत से ASI लखपत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक को स्वयं तालाब में कूदते हुए देखा गया। इसके बाद तुरंत एसडीआरएफ के कांस्टेबल राकेश ओमप्रकाश रमण शर्मा शव को बाहर निकाला।