बोध गया: गया: उत्पाद विभाग ने चोरनीमा से विदेशी शराब से लदी एक ऑटो जब्त की, 1 गिरफ्तार, तहखाने में रखी थी शराब
गया उत्पाद विभाग की टीम ने बोधगया थाना क्षेत्र के चोरनीमा से विदेशी शराब से लदी 1 ऑटो को जब्त किया है।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन कुमार ने मंगलवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ऑटो में बनाए गए तहखाने से 53.250 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है।इस मामले में 1 अभियुक्त कौशल कुमार को गिरफ्तार किया है।