हमीरपुर: सदर तहसील सभागार हमीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत सुपरवाइजर व बीएलओ की हुई बैठक
रविवार को सदर तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर पवन प्रकाश पाठक ने कहा कि मतदाता पर्ची एक ऐसा माध्यम है जो प्रत्येक मतदाता को मतदान के दिन बूथ तक लाने का सशक्त माध्यम बनता है। इसलिए बीएलओ का उत्तरदायित्व है कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतदाता पर्ची एवं हेल्पलाइन गाइड घरों तक अवश्य पहुंचायें।