मेरठ: मेरठ में दौड़ती डबल डेकर AC बस आग का गोला बनी, खिड़की-दरवाजों से कूदकर भागे यात्री, 20 मिनट में जलकर राख
Meerut, Meerut | Jun 26, 2026 मेरठ में शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। जयपुर से हरिद्वार जा रही डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 26 यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस जलकर राख हो गई। आग से उठता धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई द