ललितपुर: ललितपुर से अपने गांव जा रहे बाइक सवार को गाईयाघाट के पास ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हालत मरणासन्न, जिला मेडिकल में भर्ती
ललितपुर से अपने गांव वापस जा रहे बाइक सवार युवक को गाईया घाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की हालत मरणासन्न हो गई स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां पर युवक का उपचार चल रहा है,उक्त मामले में बताया गया युवक की हालत गंभीर बनी हुई है,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।