नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने शुजालपुर नगर पालिका को बामनघाट बांध तक नर्मदा जल पहुंचाने के लिए एनओसी जारी कर दिया है। इस मंजूरी के साथ ही गर्मियों में होने वाले पेयजल संकट से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।यह योजना उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की पहल पर आगे बढ़ी है।