छतरपुर नगर: गठेवरा में सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग, लाखों का नुकसान, नकदी समेत सब कुछ जलकर राख
छतरपुर जिले के गठेवरा गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे के समय घर में मौजूद वृद्ध महिला खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर से आग भड़क उठी और ब्लास्ट हो गया। आग में घर का पूरा सामान और लाखों रुपये नकद जलकर राख हो गए। पीड़ित अशोक कुमार चौबे के ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि करीब 8 से 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।