चोरौत स्थित रामबाग में आयोजित गौ पूजा के छठे दिन शनिवार को 4 बजे दिन में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर आचार्य लाल बच्चा जी महाराज व पुजारी बैरी दास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर आरती की गई। वहीं आसपास के काफी संख्या में महिला व पुरुष पहुचकर पूजा अर्चना किया।