बंसी थाना क्षेत्र के सोनभद्र गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला चांबुदरी देवी ने रविवार को दोपहर 12 बजे शेरपुर सूर्य मंदिर के निकट आम के पेड़ में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते हीं करपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा वृद्ध महिला के शव को अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा।