सेन्हा: सेरेंगहातु तोड़ार छठ घाट का डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
छठ महापर्व को लेकर बुधवार शाम 4:00 छठ पूजा समिति सेरेंगहातु तोड़ार छठ घाट में पूजा के तैयारी को लेकर डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण तथा एसपी हरीस बिन जमां, सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी व समिति के पदाधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ-सफाई ,लाइट ,पार्किंग आदि व्यवस्थाओं पर दिशा निर्देश दिया गया ।