सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के सीठियो गांव में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सीठियो गांव के समीप रविवार देर शाम 7:00 बजे दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दो व्यक्ति समेत दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बिदित हो की लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सीठियो गांव के समीप रविवार की देर शाम को दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी।