बानो: महाबुआंग व कुरकरा रेलवे स्टेशन के बीच कटिका के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत, थाने में हुआ मामला दर्ज
Bano, Simdega | Feb 2, 2024 महाबुआंग व कुरकरा रेलवे स्टेशन के बीच कटिका के समीप ट्रेन से कटकर बोकारो निवासी 30 वर्षीय सुरेश महतो की मौत हो गई। थाना प्रभारी हेमकिशोर गुप्ता ने आशंका जताई कि किसी समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। जिस पर मामला भी दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।