मांझी: सरयू नदी में युवक के डूबने से भारी बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Manjhi, Saran | May 5, 2026 मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर घाट पर नदी में डूबे युवक की तलाश में अधिकारियों के कथित विलंब से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।विरोध में आक्रोशित लोगों ने मांझी बलिया मोड़ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते छपरा मांझी छपरा मार्ग सहित मांझी बलिया मोड़ पर दर्जनों वाहन फंस गए। एसडीआरएफ की टीम पहुंचने पर करीब 4 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।