इस्लामनगर अलीगंज: चंद्रदीप थाना क्षेत्र में अवैध देशी और विदेशी शराब की बिक्री अवाध गति से जारी, शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग रहा है
शराबबंदी और नशाबंदी कानून बिहार मे लागू रहने के बावजूद देशी व विदेशी शराब माफियाओ की मनमानी चरम पर है।रात तो दुर दिन के उजाले मे बिक रही शराब।चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हर कस्बे मतबलबा, पलसा, हिलसा, अलीगंज मानपुर सहित कई गांव मे सरेआम परोसी जा रही शराब।स्थानीय पुलिस व उत्पाद पुलिस बनी मूक दर्शक। शाम ढलते ही शराबियो की लग जाती है जमावड़ा।