बेगूसराय: बेगूसराय में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने छठ घाटों को किया तैयार, मेयर ने शेयर किया वीडियो
छठपूजा को लेकर नगर निगम क्षेत्र का सभी घाट तैयार कर लिया गया है. आज संध्या अर्घ्य होने वाला है. इसको लेकर मेयर पिंकी देवी ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे वीडियो जारी की है. जहां ऑफिस कॉलनी, बड़ी पोखर आदि का फॉगिंग करते हुए वीडियो जारी किया है. इस दौरान मेयर ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसको लेकर सभी छठ घाट पर व्यवस्था की गई है.