बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अररिया जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों-अररिया, जोकीहाट, सिकटी, नरपतगंज, रानीगंज और फारबिसगंज में 11 नवंबर को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।