सिवनी: एशिया कप की स्टार नोशीन नाज़ का सिवनी में भव्य स्वागत, टीम इंडिया की टॉप स्कोरर ने बढ़ाया जिले का मान
Seoni, Seoni | Jun 11, 2026 सिवनी में अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली और टीम इंडिया की टॉप स्कोरर रहीं सिवनी की बेटी नोशीन नाज़ का गुरुवार को गृह जिले पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जापान में आयोजित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर नोशीन ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।