भरथना: बकेवर सुनबर्षा रजवाह से ट्रकों के बीच फंसा ई-आंटो, टक्कर में चालक की मौत, पत्नी और बेटी घायल, 8 लोग सवार थे
बकेवर थाना क्षेत्र के सुनबर्षा रजवाहा पुलिया के पास बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि में औरैया-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दो ट्रकों के ओवरटेक के दौरान ई-ऑटो फंसने से टक्कर, चालक इल्लियास 35 पुत्र नवी मोहम्मद, निवासी नकाशा मोहल्ला, इटावा की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी मुस्कान और बेटी माईशा घायल हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।