बहराइच: नूरुद्दीनचक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसी महिला, सीओ सिटी बोले- सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत नूरुद्दीन चक इलाके में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वही सीओ सिटी ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शनिवार शाम को बताया कि आग लगने के कारण सहित सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।