रामपुर: आज़म खान परिवार की करीबी एकता कौशिक ने किताब चोरी केस में कोर्ट में आकर मुचलके भरे, 19 सितंबर को हुई थी जमानत
Rampur, Rampur | Oct 3, 2024 सपा नेता आजम खान परिवार की करीबी एकता कौशिक ने आज एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचकर किताब चोरी केस में मुचलके भरवाए। आज दोपहर 2:00 बजे एकता कोशिक अपने सहयोगियों के साथ MP-MLA कोर्ट पहुंची जहां उनके अधिवक्ता ने 50-50 हजार के दो मुचलके भरवाये उनके। अधिवक्ता ने कहा कि बीते 19 सितंबर 2024 को किताब चोरी केस में उनकी जमानत हुई थी। आज कोर्ट जाकर मुचलके भरवाये हैं।