रामपुर: सेफनी में बिलारी रोड पर सड़क दुर्घटना में मुरादाबाद निवासी युवक की मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Oct 3, 2024 मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र के ग्राम पीपली चक निवासी 19 वर्षिय आशु सिरोही विज़न एक्सपोर्ट में हेल्पर का कार्य करते है। बुद्धवार को सेफनी बाजार टेम्पू से जा रहे थे। सेफनी में बिलारी रोड पर एक मोटरसाइकिल ने टेम्पू को टक्कर मारी तो टेम्पू पलट गया। हादसे में आशु की मौत हो गई अन्य कई लोग घायल हुए। गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।