धमतरी: नाना के घर से लौट रहा युवक, हादसे में हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से आज मंगलवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुकरेल नयापारा निवासी पन्नालाल यादव 25 मई को अपने नाना के घर गया था। देर शाम वापस लौटते वक्त छुही-सलोनी के बीच एक मोटरसाइकिल के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। वही पन्नालाल को गंभीर हालत में हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया।