जयपुर के माणक चौक थाना इलाके में एक ज्वेलरी की दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बदमाश लाखों रुपए के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। वही पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए और अज्ञात चोरों के खिलाफ लाखों रुपए के जेवरात चोरी का मामला दर्ज करवाया है। वहीं घटना दुकान के अंदर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।