मनिहारी: मनिहारी के गंगा तट पर माघी पूर्णिमा मेला का सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
मनिहारी का सुप्रसिद्ध माघ पूर्णिमा मेला शनिवार को गंगा तट पर भव्य रूप से शुरू हो गया। गंगा तट स्थित यज्ञ मंडप परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने विधिवत फीता काटकर माघी मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद सहीत एसीएम, एसडीपी साहित कई जनप्रतिनिधि एवं यज्ञ समिति के सदस्य मौजूद रहे।