बलिया: बलिया प्रखंड परिसर के समीप राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया
मंगलवार को बलिया प्रखंड परिसर के समीप राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया दरअसल राजद के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर बिहार के सभी प्रखंडों में एक साथ ऐसे प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित करना था।