दलौदा: ईमानदारी की मिसाल: पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर मिले मोबाइल को प्रधान आरक्षक ने लौटाया
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर की बड़ी पुलिया पर तैनात प्रधान आरक्षक मोहनलाल शर्मा ने 17 जून रात एक युवक का खोया मोबाइल ईमानदारी से वापस लौटाया,अन्य नंबर से आए कॉल पर उन्होंने मोबाइल मालिक से संपर्क किया। युवक ने मोबाइल पाकर धन्यवाद दिया। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिसकर्मी की सराहना हो रही है,