चायल: सरायअकिल के भगौतीगंज में डीजे की टक्कर से गिरा बिजली का पोल, विद्युत टीम ने संभाला मोर्चा
सराय अकिल अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार निकली शोभायात्रा के दौरान भगौतीगंज स्थित शिवा मेडिकल स्टोर के पास डीजे वाहन की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से गिरे हुए पोल को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टला!