चरखारी कस्बे में हर घर जल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइनों से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। टूटी सड़कें, अधूरा मरम्मत कार्य और धीमी गति से हो रहे काम को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी थी। इसी के विरोध में नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार बंदी कर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों से वार्ता कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य का आश्वासन दिया गया।