ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के थाना रोड पर बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल, रेफर किया गया
ऊँचाहार कस्बे के थाना रोड पर सड़क दुर्घटना में महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।गुड़िया गोपालपुर गाँव की उर्मिला देवी मंगलवार को किसी काम से ऊँचाहार आई थी, जहां सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, घटना में महिला घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।