गुलाना: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत सलसलाई पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव का दिया संदेश, थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने 1930 हेल्
सलसलाई थाने पर रविवार दोपहर 3 बजे थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जिलेभर में 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ब्लैकमेल, फिशिंग, सोशल मीडिया धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।