सुवासरा: सुवासरा पुलिस ने पिकअप से ठुस-ठुस कर ले जा रहे गोवंशों को छुड़ाया, दो आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
सुवासरा थाना पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बसई नायरा पेट्रोल पंप के यहां से पिकअप वाहन में तीन गोवंश एवं एक बछड़ा ठुस कर ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा। गोवंश को छुड़वाया एवं पिकअप वाहन सहित दो आरोपियों को पकड़ा।यह दोनों आरोपी शामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।