शाहबाद: रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गुजीदेई सहित सैकड़ो गांवों की गेहूं की फसल चटाई की तरह बिछाई, किसान हलकान
दो दिन से रूक-रूक कर तेज हवा के साथ हो रही बरसात किसानों के लिए आफत बनकर आयी है। तेज हवा के साथ हुई बरसात से किसानों की गेहूं की फसल गिर गयी है। जिससे किसानों को भारी नुक़सान का अनुमान लगाया जा रहा है।जिले की पांचों तहसीलों में किसानों की फसल गिरने की खबर है। किसानों ने रात-दिन एक कर जैसे-तैसे संघर्ष कर गेहूं की फसल तैयार कर पायी थी।