मेहदावल: सांडे खुर्द गांव में रामलीला का चंदा न देने पर दबंगों ने सफाई कर्मी को पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
मेहदावल थाना क्षेत्र के सांडे खुर्द गांव में रामलीला का चंदा न देने पर दबंगों ने सफाई कर्मी को गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया है। वही पीड़ित सफाई कर्मी ने मेहदावल पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बुधवार दिन में 11:00 बजे बताया की जूनियर हाई स्कूल के पास काम कर रहे थे, तभी चंदा मांगने आए जब मैं मना किया तो मारपीट कर घायल कर दिया है।