मेहदावल तहसील क्षेत्र के धर्मसिंहवा कस्बे में मंगलवार शाम 5:00 बजे डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पैदल गस्त किया है। वहीं आगामी त्योहार होली व रमजान को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर लोगों से अपील भी किया गया है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मेहदावल व धर्मसिंहवा थाना प्रभारी मौजूद रहे।