जशपुर: प्राकृतिक सौंदर्य की नई पहचान बन रहा जशपुर, देशभर के पर्यटकों को लुभा रहे झरने, पहाड़ और नेचर कैंप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य, हरी-भरी वादियां, झरने, पहाड़, आदिवासी संस्कृति और शांत वातावरण के कारण जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से सोमवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के रानीदाह जलप्रपात, मयाली