महाराजगंज: कसरावा के पास अज्ञात साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी, एक किशोर घायल
14 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 3 बजे ट्रैक्टर ट्राली मे किसान गेहूं लादकर घर की ओर जा रहा था। अज्ञात साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई मे जाकर पलट गई।ट्रॉली पर बैठा हुआ किशोर घायल हुआ जिसका निजी अस्पताल मे इलाज कराया गया।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक साइकिल सवार आगे चल रहा था,जिसे बचाने के चक्कर मे दुर्घटना हुई।