नानपारा: डिहवा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ओमनी चालक घायल, नानपारा सीएचसी में भर्ती, इलाज जारी
डिहवा पेट्रोल पंप से लगभग एक किलोमीटर पूर्व एक अज्ञात वाहन ने मारुति ओमनी वैन (UP32JU0637) को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ओमनी वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। । घायल चालक की पहचान राम जी (पुत्र रामगोपाल, उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह थाना कोतवाली नगर के काजीपुरा क्षेत्र के निवासी हैं। टक्कर के कारण उनके बाएं पैर में चोट आई है।