महाराजगंज: चुरुवा हनुमान मंदिर में नेता प्रतिपक्ष ने पवन पुत्र की चौखट पर टेका माथा, लिया आशीर्वाद
3 जुलाई शुक्रवार की शाम 6बजे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने लखनऊ जाते समय मंदिर पर दर्शन किए है।रायबरेली मे एक दिवसीय कार्यक्रम मे नेता प्रतिपक्ष पहुंचे थे। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले पिपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर मे माथा टेक कर महाबली का आशीर्वाद लिया । तथा मंदिर के प्रांगण मे वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।