थाना देवबंद पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे एक बड़े और संगठित जमानत गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर आपराधिक मामलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्तों को जमानत दिलाने का काम करता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।