मिर्ज़ापुर: नगर के मदरसा अरबिया में ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर हुई बैठक, डीजे का नहीं होगा इस्तेमाल
रविवार की दोपहर लगभग 2:00 शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मदरसा अरबिया में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस के बारे में सभी कमेटियों के साथ सामूहिक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तमाम कमेटियों ने हिस्सा लिया जिसमें आम सहमति से सभी लोगों ने यह निर्णय लिया कि इस बार डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। लाउडस्पीकर के माध्यम से नात पढ़ा जाएगा।