भोगांव: थाना बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भनऊ के पास एक युवक को तमंचा व दो कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भनऊ के पास एक युवक को 315 बोर तमंचा व दो कारतूस समेत धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम लोकेंद्र पुत्र उपदेश निवासी गांव भनऊ थाना बिछवां बताया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापढी कर पकड़े गए आरोपी युवक को उसे जेल भेजा है।